नई दिल्ली. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को रिलीज हुए भले ही लंबा वक्त हो गया है लेकिन ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर जहां एक तरफ लगातार विवाद जारी है तो, वहीं दूसरी ओर यह विवादों के बीच बंपर कमाई कर रही है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ और साउथ सुपरस्टार प्रभाष की फिल्म ‘राधे श्याम’ को मात देकर बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब पहुंच गई है.
https://करंट की चपेट में आई बस, 3 यात्रियों की मौत, पांच घायल
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ जल्द ही 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने वाली है. चौथा सप्ताह, शुक्रवार- 1.50 करोड़, शनिवार- 2.25 करोड़, रविवार- 3 करोड़ रहा. कुल मिलाकर अभी तक फिल्म की टोटल कमाई 245.03 करोड़ रुपए. कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो 14 से 20 करोड़ के बजट में बनने वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कुल 228.28 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है. फिल्म में 23 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है. ऐसे में मेकर्स जश्न मना रहे हैं.
https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 2 हफ्तों में 13 बार बढ़े दाम
#TheKashmirFiles scores yet again, despite two new releases [#Attack, #Morbius] and holdover title [#RRR] taking a chunk of its screens, prime shows and biz… All set for ₹ 250 cr… [Week 4] Fri 1.50 cr, Sat 2.25 cr, Sun 3 cr. Total: ₹ 245.03 cr. #India biz. pic.twitter.com/kqcCMfEF96
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 4, 2022










