पिथौरा. स्थानीय शासकीय रणजीत कृषि उच्च माध्यमिक शाला का नाम विलोपित करने के विरोध में सोमवार सुबह से आदिवासी महासंघ एवं सर्व समाज ने स्कूल में तालाबंदी कर दी. आंदोलनकारी नगर के सबसे लोकप्रिय रणजीत कृषि का नाम यथावत रखने की मांग कर रहे हैं. वही करीब 11 बजे स्थानीय एसडीएम द्वारा आंदोलनकारियों को स्कूल का नाम यथावत रखने के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों द्वारा अभी तालाबंदी स्थगित कर कुछ समय इंतजार करने की बात कही है. सोमवार सुबह 6 बजे से कौड़िया आदिवासी समाज एवं सर्व समाज द्वारा आत्मानंद स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी.
https://यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैंस से की यह खास अपील
आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनराखन ठाकुर एवं वरिष्ठ समाजिकजनों में भूषण सूर्यवंशी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि क्षेत्रवासियों को खुशी है कि उन्हें आत्मानन्द स्कूल मिला पर क्षेत्रवासियों की भावनाओं से जुड़ा आरके स्कूल का नाम विलोपित कर शासन ने क्षेत्रवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. शासन को जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेते हुए आरके स्कूल को तत्काल यथावत रखने की घोषणा करनी चाहिए. जन भावना शासन तक पहुंचाने के लिए ही आज तालाबंदी की गई है. सामाजिक नेताओं ने कहा कि जब तक शासन द्वारा उनके जमीदार रणजीत सिंह के नाम से चलने वाला लोकप्रिय स्कूल वापस नहीं होगा तब तक तालाबंदी जारी रहेगी.
https://शिवरीनारायण में भी राम वन गमन पथ परियोजना का काम पूरा, मुख्यमंत्री 10 को करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव मंगाया
इधर, तालाबंदी के बाद हरकत में आए स्थानीय एसडीएम ने आंदोलनकारियों से चर्चा की. इसके बाद मेन गेट का ताला खोलकर अभी आंदोलन स्थगित कर दिया गया. इस संबंध में आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनराखन ठाकुर ने बताया कि एसडीएम ने चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा विवादित स्कूल जहां के नाम पूर्ववत करने की मांग की जा रही है. उनके प्रस्ताव मंगाए गए हैं. लिहाजा जल्द ही शासकीय रणजीत कृषि स्कूल पूर्ववत नाम से संचालित होगा. इस आश्वासन पर आंदोलनकारी सहमत हो गए और उन्होंने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के साथ बताया कि यदि शीघ्र ही आरके स्कूल का नाम पूर्ववत नहीं किया गया तो पुनः सर्व समाज आंदोलन करेगा.
https://पानी बचाने की खाई कसम, अकेले खोद डाला तालाब; जलशक्ति मंत्री ने दिया अवॉर्ड







