नई दिल्ली. एक्ट्रेस यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. एक्ट्रेस ने रविवार 3 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया कि वे शनिवार से अपने इंस्टाग्राम हैंडल को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं. यामी ने ट्वीट किया, ‘नमस्ते, आप सभी को सूचित करना है कि मैं कल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हूं, शायद यह हैक हो गया है. हम इसे जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं.’ इसके अलावा, उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपने अकाउंट में किसी भी अजीब एक्टिविटी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी.
https://एक साथ सात किसानों को बीज निगम अध्यक्ष ने सौंपी ट्रैक्टरों की चाबी
एक फैन ने ट्वीट पर कमेंट किया- अगर आपका ई-मेल आईडी, पासवर्ड ठीक काम कर रहा है. आपके फॉलोअर्स, फॉलोइंग, लाइक और टैग भी बरकरार हैं. ऐसे में मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हैकर आपके अकाउंट के साथ क्या कर रहा है. दूसरे ने कहा कि कोई बात नहीं. आप अपने फैंस के लिए यहां अपने वीडियो और फोटो अपलोड कर सकते हैं. एक अन्य फैन ने उनसे पूछा- क्या आप दो चरणों में सत्यापन सुविधा का उपयोग करती हैं? एक अन्य यूजर ने उनके अकाउंट के फिर से चालू होने की कामना की.
https://पानी बचाने की खाई कसम, अकेले खोद डाला तालाब; जलशक्ति मंत्री ने दिया अवॉर्ड










