नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल के दाम 75 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं. आलम यह है कि 22 मार्च से अब तक यानी 13 दिन में पेट्रोल 8 रुपए लीटर तक महंगा हो चुका है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 94.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.41 रुपए व डीजल की कीमत 102.64 रुपए प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 113.03 रुपए जबकि डीजल का दाम 97.82 रुपए प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 108.96 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 99.04 रुपए प्रति लीटर है.
https://दिल की बीमारी से बचने स्वस्थ जीवन-शैली और अच्छा खानपान अपनाएं
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है. पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
https://धान खरीदी में अनियमितता, पटवारी, खरीदी केंद्र प्रभारी समेत 11 के खिलाफ एफआईआर










