আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी में अनियमितता, पटवारी, खरीदी केंद्र प्रभारी समेत 11 के खिलाफ एफआईआर

Published on: April 2, 2022
---Advertisement---

मुंगेली. विकासखंड लोरमी के सेवा सहकारी समिति सुरेठा में वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के दौरान धान खरीदी कार्य व पंजीयन कार्य में अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. कलेक्टर अजीत वसंत ने विगत दिनों विकासखंड लोरमी के सेवा सहकारी समिति सुरेठा में वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के दौरान धान खरीदी कार्य व पंजीयन कार्य में अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. निर्देश के परिपालन में संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है. लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि धान खरीदी में अनिमियतता बरतने पर खरीदी केंद्र प्रभारी, ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी तथा हल्का पटवारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है.

https://स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 युवक-युवतियां गिरफ्तार

जिसमें धान खरीदी केंद्र प्रभारी राजेश कश्यप, ऑपरेटर जितेन्द्र कश्यप, बारदाना प्रभारी मन्नू कश्यप तथा हल्का पटवारी राजकुमार पाटले का नाम शामिल है. इसी प्रकार शासकीय भूमि तथा मंदिर की भूमि के खसरे को अपने पंजीयन में संलग्न कराकर धान विक्रय करने वाले कृषकों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसमें हेमलाल तहसील लालपुर, टेकराम निवासी देवरहट, रामसेवक चंद्राकर निवासी बांधा, मालिकराम निवासी कुधुरताल, देवकीबाई अमृत चंद्राकर निवासी बांधा, सुरेश निवासी बोईरपारा, कलेश राम निवासी गैंजी का नाम शामिल हैं.

https://डूमरपाली-रामपुर और खैरा-परसकोल मार्ग में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, मिली साढ़े पांच करोड़ की स्वीकृति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now