महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ग्राम भोरिंग और गढ़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होकर श्रृद्धा-भक्ति के साथ भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया. मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम भोरिंग और गड़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने राम के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में राम के आदर्श व चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भगवान राम ने जीवन में कष्टों को सहते हुए धर्म की रक्षा की.
https://मनरेगा में मजदूरी दर में 11 रुपए की बढ़ोतरी, अब 204 रुपए मिलेंगे
रामायण सभी का सम्मान करने का संदेश देती है. रामायण सुनने के बाद जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य सत्यवान जेंडरे, दिग्विजय साहू, लोकेश चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, उषा राजेश साहू, जयश्री कमलेश सोनकर, पुष्पा तेजराम साहू, संतोष साहू, खेदूराम साहू, सतीश सोनकर, जीवनलाल साहू, माणिक साहू, योगेश यादव, राजेश साहू, नारायण साहू, महेंद्र साहू, अशोक सेन, चंद्रिका साहू, मनीष साहू, भागवत साहू, हेमंत साहू, तेजराम साह, अश्वनी गिलहरे, राकेश टंडन, वेदप्रकाश साहू, खोरबाहरा राम साहू, गीता बाई साहू, हरिराम साहू, सुरूज बाई, मयंक साहू आदि मौजूद थे.
https://Samsung Galaxy A Series के 5 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से हैं ये लैस







