আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PM Kisan: किसानों को राहत, सरकार ने बढ़ाई ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि

Published on: March 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए अनिवार्य किए गए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित डेडलाइन बढ़ा दी है. पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख पहले 31 मार्च, 2022 थी, जिसे अब आगे 22 मई, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, पीएम किसान योजना के लिए होने वाली ईकेवाईसी की डेडलाइन को 22 मई, 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है.

https://दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, 2 साल में टूट गई थी पहली शादी

सरकार अब तक किसानों को पीएम किसान की 10 किस्तें दे चुकी है. अब अगली किस्त यानी कि 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि मोदी सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना को किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शुरू किया गया था. पीएम किसान योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपए देती है, जो कि 2000-2000 की 3 किस्तों में दिए जाते हैं. इस साल की आखिरी किस्‍त 1 अप्रैल के बाद आनी है.

https://1 अप्रैल से होंगे ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now