नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. सीएम योगी आदित्यानथ ने नियुक्ति, कार्मिक, गृह, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन, आवास एवं शहरी नियोजन, न्याय विभाग, लोक सेवा प्रबंध और संस्थागत वित्त समेत 34 विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास और मनोरंजन कर विभाग दिया गया है. दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण का महकमा दिया गया है.
https://ऑनलाइन होंगी कॉलेज की परीक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग से आदेश जारी
सुरेश खन्ना को वित्त विभाग, सूर्य प्रताप शाही को कृषि विभाग, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, लक्ष्मीनारायण चौधरी को गन्ना विकास, जयवीर सिंह को पर्यटन विभाग और धर्मपाल सिंह सैनी को पशुधन व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिए गए हैं. नंद गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास, भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज, अनिल राजभर को श्रम, जितिन प्रसाद को लोक निर्माण, राजेश सचान को लघु उद्योग और एके शर्मा को नगर विकास व ऊर्जा महकमे दिए गए हैं. योगेंद्र उपाध्याय को हायर एजुकेशन, आशीष पटेल को टेक्निकल एजुकेशन और संजय निषाद को मत्स्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.
https://Samsung Galaxy A13 और A23 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों में नितिन अग्रवाल को आबकारी, कपिल अग्रवाल को प्रोफेशनल एजुकेशन, रवींद्र जायसवाल को स्टांप रजिस्ट्रेशन, संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा और गुलाबो देवी को माध्यमिक शिक्षा का महकमा दिया गया है. गिरीश चंद्र यादव को खेल विभाग, धर्मवीर प्रजापति को कारागार-होमगार्ड्स, असीम अरुण को समाज कल्याण व अनुसूचित जाति कल्याण, उपेंद्र प्रताप सिंह राठौर को सहकारिता का विभाग मिला है. दयाशंकर सिंह को परिवहन, नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिनेश प्रताप सिंह को उद्यान, अरुण कुमार सक्सेना को वन विभाग और दयाशंकर मिश्रा को आयुष विभाग दिया गया है.








