नई दिल्ली. नोरा फतेही अपनी डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं और उनके डांस के लाखों फैंस हैं. हाल ही में नोरा का नया गाना ‘पेपेटा’ रिलीज हुआ है और रिलीज के साथ ही नोरा का बार्बी गर्ल स्टाइल जैसे सोशल मीडिया पर छा गया. अपने इस नए गाने में नोरा का काफी डिफ्रेंट स्टाइल वाला डांस और शरारती अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन अब अपने ही गाने पर नोरा ने यूट्यूब के फेमस डांसर मालविन लूइस के साथ अपना एक डांसिंग वीडियो बनाया है.
http://मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
जहां अपने ऑरिजनल वीडियो में नोरा काफी हॉट लग रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अपने इस नए डांसिंग वीडियो में नोरा पूरी तरह डांस के मूड में ही नजर आ रही हैं. नोरा ने लुइस के साथ डांस का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है. कॉरियोग्राफर मालविन लुइस बॉलीवुड की कई हीरोइनों के पसंदीदा कॉरियोग्राफर हैं, जिनके साथ वह अपने डांसिंग वीडियो शेयर करती हैं. फिल्मों की बात करें तो नोरा इन दिनों वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में मुख्य भूमिका में दिखने वाली हैं. नोरा इस फिल्म में डांसर की भूमिका में ही नजर आएंगी.
http://‘साहो’ के इस गाने पर थिरकती नजर आईं मोहन सिस्टर्स, देखिए VIDEO










