सुकमा. नक्सलियों ने एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. सहायक आरक्षक सुकमा पुलिस लाइन में पदस्थ था. वारदात शनिवार देर रात की है. रविवार सुबह हत्या की जानकारी मिलते ही थाने के जवान मौके पर पहुंच गए. उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक लखेश्वर नाग अपने गांव बोदारास गया हुआ था. माओवादियों को लखेश्वर के गांव आने की जानकारी पहले ही लग गई थी. करीब 5 से 7 की संख्या में नक्सली गांव के ही आस-पास में रेकी करने लगे थे. जब सहायक आरक्षक गांव पहुंचा तो नक्सलियों ने मौका देखते ही उसे पकड़ लिया. फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया था.
https://साइकिल यात्रा पर निकले कलेक्टर को घेरने हाइवे पहुंचे ग्रामीण, विरोध में लगाए नारे
एकलव्य विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 3 अप्रैल को
कोरबा. जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा तीन अप्रेल 2022 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. परीक्षार्थी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहचान पत्र एवं एक प्रति पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
https://‘अनुपमा’ फेम अनघा भोसले ने छोड़ी एक्टिंग, पोस्ट शेयर कर बताई वजह







