আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘अनुपमा’ फेम अनघा भोसले ने छोड़ी एक्टिंग, पोस्ट शेयर कर बताई वजह

Published on: March 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अनुपमा शो फेम टीवी एक्ट्रेस अनघा भोसले ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के अपने फैसले को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टीवी की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा करने की बात पब्लिकली कह दी है. अनघा ने लिखा- ‘हरे कृष्ण फैमिली, मुझे पता है कि आप सभी ने शो में बहुत प्यार और दयालुता दिखाई, इसके लिए बहुत धन्यवाद, मैं आपकी आभारी हूं, अगर आपमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि मैं ऑफिशियली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को छोड़ रही हूं, तो यहीं बता देती हूं, मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब मेरे फैसले की इज्जत करेंगे और सपोर्ट भी.

https://आयोग ने कराई पति-पत्नी में सुलह, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गई ससुराल

मैंने ये फैसला, धार्मिक कारणों से लिया है. मुझे पता है कि आपको अपने कर्म करते रहने चाहिए पर वहां नहीं जहां कृष्ण के प्रति आपकी चेतना और आपका आध्यात्मिक विकास, कमजोर पड़ रहा हो, मुझे लगता है कि जो परिस्थिति और लोग आपको, भगवान या कृष्ण से दूर करते हैं, आपको उनसे दूर हो जाना चाहिए. हम सब भगवान के बच्चे हैं, अलग-अलग रास्ते हैं पर मंजिल एक है, हम सबकी उनमें आस्था है, और हम उनकी तरफ जरूर जाएंगे. भगवान हमेशा दयालु/प्रेम से भरे और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं… ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम मनुष्य के रूप में अपने जन्म की वजह समझें, इंसान के तौर पर हम अकेले ही वो जीव हैं जो भगवान से कनेक्ट कर सकते हैं और उनके प्यार को समझ सकते हैं. इसलिए ये समझने की जरूरत है कि इंसान का जन्म सेवा करने और भगवान से प्रेम करने और कृष्ण चेतना बांटने के लिए हुआ है.

https://कांग्रेस सचिव गिरफ्तार, शादीशुदा महिला ने लगाया अनाचार का आरोप

जिस क्षेत्र में मैं थी वो बहुत अलग था, भगवान के प्रति मेरी चेतना में बाधा डाल रहा था, वो आपको ऐसा बना देता है जो आप नहीं हो और आपको आपके विश्वास से दूर ले जाता है. इसलिए मेरा यही फैसला था, आपकी परवाह, मैसेज और कॉल्स के लिए धन्यवाद…मुझे लगता है कि अगर आपको कोई जवाब चाहिए तो आध्यात्मिक और पवित्र किताबें पढ़ें, श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ें. मुझे प्यार करने वाले सभी लोगों को मैं अपडेटेड रखूंगी, मेरी जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा है वो मैं अपने पोस्ट और वीडियोज के जरिए बताती रहूंगी. मैं ऊपर वाले से मिलने वाले हर धर्म और हर आत्मा के सफर की इज्जत करती हूं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now