আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2022: KKR ने जीत के साथ किया आगाज, CSK को 6 विकेट से हराया

Published on: March 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. उमेश यादव को दो विकेट झटकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में कोलकाता ने 18.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम को ओपनर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरुआत दी. रहाणे ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए. जबकि वेंकटेश अय्यर 16 रन बनाकर आउट हो गए. नीतीश राणा ने अहम 21 रन बनाए. सैम बिलिंग्स 25 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हुए.

https://भूपेश सरकार में किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं : विनोद

कप्तान श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ड्वेन ब्रावो ने 3 और मिचेल सेंटनर ने एक विकेट लिया. इससे पहले सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऋतुराज गायकवाड़ शून्य, डेवोन कॉन्वे तीन रन, रॉबिन उथप्पा 28 रन, अंबाति रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए.61 रन तक चेन्नई के पांच विकेट गिर गए थे. बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों पर 70 रन की नाबाद साझेदारी की. धोनी 50 रन और जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे. कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला.

https://शराब पीने से अच्छा है, दूध लें और खीर खाएं : अग्नि चंद्राकर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now