नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है. चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया. इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है. उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं. वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे.
https://‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 200 करोड़ की कमाई कर तोड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे. धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है. बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे. बता दें कि चेन्नई मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है. टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होगा. ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा.
https://Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 160 किमी तक की रेंज











