आज मकर राशि वाले लोग अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. वहीं मीन राशि वाले लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. वृश्चिक राशि वाले लोग बेचैनी महसूस करेंगे. कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा. वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कुंभ राशि वालों को सम्मान प्राप्त होगा. सिंह राशि वाले लोगों का पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. वहीं तुला राशि वाले छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.
ॐ सूर्याय नमः 22 मार्च मंगलवार
चैत्र कृष्ण चतुर्थी एवं रंगपंचमी
मेष : आज कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनके मन में डर भी बना रहेगा. आप किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए आपका दिन मिलाजुला रहेगा.
वृषभ : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.
https://बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक जिम्मेदार : डॉ. चोपड़ा
मिथुन : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. साथ ही आपको नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा. प्रमोशन होने के संकेत भी मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.
कर्क : आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, जिसमें आप शिरकत करेंगे. आपका पूरा दिन मौज-मस्ती से व्यतीत होने वाला है.
सिंह : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. इसके अलावा आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपका दिन अच्छा ही व्यतीत होगा. आपका भाग्य अच्छा रहेगा.
कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए आपका दिन बढ़िया रहेगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. साथ ही परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.
तुला : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे. आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इसके अलावा छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.
https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को KYC पूर्ण कराने के दिए निर्देश
वृश्चिक : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.
धनु : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन अगर आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.
मकर : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. साथ ही आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. आपको पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. इसके अलावा आप संतान की तरफ ध्यान दें.
कुंभ : दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी. आपकी पदोन्नति भी हो सकती है.
मीन : दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आपकी बातचीत हो सकती है. आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा क्योंकि आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा.
https://पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत 5 लोगों को राज्यसभा भेजेगी आप











