नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य सभा चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पंजाब विधान सभा चुनाव में ‘आप’ को 92 सीटों पर जीत मिली है. इस बड़ी जीत के बाद अब पंजाब कोटे से आम आदमी पार्टी क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, डॉ संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को राज्य सभा में भेजेगी. राज्य सभा के लिए नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है. हरभजन सिंह का नाम तो चर्चा में था, लेकिन बाकी नामों को लेकर अटकलें चल रही थीं.
https://बजट स्मार्टफोन Redmi 10 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
ऐसे में आज पार्टी की ओर से इस पर से सस्पेंस खत्म कर दिया गया. दरअसल, पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है. इस बार के पंजाब विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सूबे की 7 में से 6 राज्यसभा सीट AAP के खाते में जाएंगी. पंजाब में जिन 5 राज्य सभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है उनमें सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल हैं.
https://एक्ट्रेस गायत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, महज 26 साल ही थी उम्र









