आज मकर राशि वाले लोग अपनी कमियों के बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें. वृश्चिक राशि वालों के रुके हुए कामों में प्रगति होगी. वहीं मीन राशि वाले लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है. सिंह राशि वाले लोगों को कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा. तुला राशि वालों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 21 मार्च सोमवार
चैत्र कृष्ण तृतीया एवं चतुर्थी तिथि
मेष : आपका दिन बढ़िया रहेगा. आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे. आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे. पूंजी के उचित निवेश के लिए आप चिंतित रहेंगे. साथ ही कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है.
वृषभ : आप शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे. आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं. सफलता के लिए आप हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे. साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी.
https://‘एएसआई की हत्या : बढ़ते अपराध शराब और मादक पदार्थों के फैलते कारोबार का ही दुष्परिणाम’
मिथुन : कार्य के पूरा होने से आप खुश रहेंगे. आपके लिए समय अनुकूल है. व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं. वादा पूरा न कर पाने से आपके मित्र आप से नाराज हो सकते हैं.
कर्क : दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है. अपने अच्छे व्यवहार से आप लोगों को आकर्षित करेंगे. नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा. कार्य विस्तार के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है. धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है.
सिंह : कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा. आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें. आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को आप नजर अंदाज ना करें. अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी बात आगे बढ़ेगी.
कन्या : दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा. स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है. आपको अटके कार्य शुरू करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है.
तुला : शुभ समाचार मिलने के योग हैं. अपनी क्रिएटिविटी से आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे. इसके अलावा अगर आप जरूरी काम पहले करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी. वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आप आर्थिक योजना बनाएं. आप दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं.
https://परिजनों के साथ महुआ बीनने गई 8 साल की बच्ची को हाथियों ने कुचलकर मार डाला
वृश्चिक : आपके महत्वपूर्ण मामलों में अपने दोस्तों से बातचीत हो सकती है. आपके रुके हुए कामों में प्रगति होगी. व्यवसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है. अगर आप बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा.
धनु : दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं. सच्चे मन से की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी. इसके अलावा नए सौदे लाभदायी रहेंगे. जरूरी लेनदेन को लेकर आप सावधान रहें. आप कोई कविता या कहानी भी लिख सकते हैं.
मकर : आप अपनी कमियों के बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें. थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं. जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा. इसके अलावा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है. आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए.
कुंभ : आप वर्तमान में जीने का प्रयास करें. इस सोमवार आप उत्तरदयित्व की पूर्ति कर पाएंगे. आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे. इसके अलावा आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय को महत्व दें. व्यापारिक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. साथ ही आप जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें.
मीन : अगर आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा. लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है. काम से जुड़ी चीजों में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी. आप जोड़-तोड़कर काम बना लेंगे. आपके व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है.
https://WHO ने कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक जानकारियों पर जताई चिंता











