আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

परिजनों के साथ महुआ बीनने गई 8 साल की बच्ची को हाथियों ने कुचलकर मार डाला

Published on: March 20, 2022
---Advertisement---

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. परिजनों के साथ महुआ बीनने जंगल गई 8 साल की बच्ची को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मरवाही रेंज से सटे कोरिया वन मंडल के बॉर्डर पर बसे रूमका के भटियारटोला निवासी 8 साल की बच्ची रानी धनुहार अपने परिजनों के साथ महुआ बीनने के लिए गई थी. परिजन जंगल में महुआ बीनने लगे, जबकि रानी कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे बैठी थी. तभी हाथियों ने उस पर हमला कर दिया और कुचल कर मार डाला. बताया जा रहा है कि देर रात तीन हाथियों के दल ने वहां प्रवेश किया है. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

https://WHO ने कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक जानकारियों पर जताई चिंता

ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे हाथियों के पास न जाएं. हालांकि वन विभाग पिछले दो दिनों से हाथी के आसपास होने की बात को लेकर अलर्ट कर रहा था. वहीं पेंड्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी सत्तू जायसवाल ने भी हाथियों की आने की संभावना को लेकर हाथी मित्र दल और वन स्टाफ को अलर्ट कर दिया है. डीएफओ मरवाही दिनेश पटेल ने बताया कि मृत बच्ची के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25000 रुपए की राशि प्रदान की गई है. शासन की ओर से ऐसे प्रकरणों में कुल 6 लाख की राशि देने का प्रावधान है। बाकी बकाया राशि प्रकरण तैयार करने के बाद प्रदान कर दी जाएगी.

https://रश्मिका मंदाना की हुई थी 19 साल की उम्र में सगाई! फिर इस कारण टूटा रिश्ता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now