पिथौरा. क्षेत्र में इस बार कोरोना के भय से मुक्त होने के बाद करीब दो वर्ष बाद होली की रौनक दिखाई दे रही है. वहीं होली में शराब की बंपर बिक्री के बाद स्थानीय पुलिस ने भी होली में हुड़दंगियों से निपटने विशेष रणनीति तैयार कर उस पर अमल भी प्रारंभ कर दिया है. कोरोना से बेख़ौफ़ आमजन इस बार जमकर होली खेलने के लिए तैयार दिखाई दे रहे है. होलिका दहन के समय फाग गीत के साथ बजाए जाने वाले नगाड़ा की भरपूर बिक्री इसकी पुष्टि कर रही है. आज होलिका दहन के दिन सुबह से नगाड़ा की बिक्री पूर्ण हो चुकी.
https://Vivo Y33T का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इस बार नगाड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 100 रुपए जोड़ी 150 और 300 रुपए जोड़ी बिकने वाला नगाड़ा 500 रुपए तक बेचा गया. इसके अलावा शहर की रंग-गुलाल की दुकानों में इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मात्र इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखाए दिए. जबकि विगत दो वर्षों से दुकानों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था. व्यवसायी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि वे थोक, चिल्हर दोनों ही रंग-गुलाल, पिचकारी सहित होली सामग्री बेचते हैं. इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे व्यवसयियों द्वारा अधिक मात्रा में सामग्री क्रय की गई है. लिहाजा इसका असर शहर की चिल्हर दुकानदारी पर पड़ना लाजिमी है. क्योंकि अब ग्रामीणों को अपने गांव में ही सभी वेरायटी की सामग्री मिल रही है.
https://‘द कश्मीर फाइल्स’ की ‘तबाही’ जारी, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड
पुलिसिंग की पुख्ता व्यवस्था
इधर, स्थानीय थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे ने बताया कि होली में हुड़दंग एवं आम लोगों की सुरक्षा हेतु नगर में चार पॉइंट बनाकर ड्यूटी लगाई गई है. पेट्रोलिंग लगातार पूरे शहर सहित क्षेत्र में जारी रहेगी. इस बार पुलिस टीम दोपहिया से भी पेट्रोलिंग करेगी. जिससे आम लोगों को किसी हुड़दंगी से अपमानित न होना पड़े. बावजूद कहीं भी कोई हुड़दंग करता दिखे तो सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इसकी सूचना तत्काल डायल 112 या 9479192317 पर दें जिससे तत्काल सहायता पहुंच सके.
https://बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी







