नई दिल्ली. Vivo Y33T का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. फोन अभी तक मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध था लेकिन अब Vivo Y33T को स्टेरी गोल्ड कलर में भी पेश कर दिया गया है. इसकी कीमत 18,990 रुपए रखी गई है और फोन को एक ही वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है. फोन की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो के स्टोर से हो रही है. इसमें FunTouch OS 12 है. इसके अलावा इस फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है.
https://‘द कश्मीर फाइल्स’ की ‘तबाही’ जारी, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड
डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसके साथ 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम की भी सुविधा है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो और USB टाईप-सी पोर्ट है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी










