आज मीन राशि वाले लोगों के दिन की शुरुआत बेहतर होगी. वृश्चिक राशि वाले लोगों के अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कुंभ राशि वाले छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. वहीं तुला राशि वाले लोगों के रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता बनेगी.
ॐ सूर्याय नमः 16 मार्च बुधवार
फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी व चतुर्दशी
मेष : अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आप अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. साथ ही प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें.
वृषभ : आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नए मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाला है. आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.
https://VIDEO : ‘ब्रह्मास्त्र’ से आलिया का फर्स्ट लुक रिवील, फिल्म में बनेंगी रणबीर की ‘ईशा’
मिथुन : भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.
कर्क : आपका व्यवहार सौम्य रहेगा. आपके व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.
सिंह : आज का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ आपको हर तरह से प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. लेकिन आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे.
कन्या : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरूजनों और बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.
तुला : आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. आपकी वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. इसके अलावा आपकी जिद्द परिवार को परेशान करेगी.
https://BMW X4 Facelift 2022 भारत में लॉन्च, 5.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार
वृश्चिक : अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे. नई मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.
धनु : बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. नौकरी हो या व्यवसाय आपको दोनों में ही अच्छी सफलता मिलेगी. आपका दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.
मकर : शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ आप बाहर घूमने जाएंगे और आपको उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. आपका दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.
कुंभ : दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा आपके मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.
मीन : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मसले हैं तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.
https://विधानसभा क्षेत्र के 6 स्कूलों में कराए जाएंगे अहाता निर्माण, मिली 30 लाख रुपए की मंजूरी











