नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है और हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण ही पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि वंशवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है, हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा. लोकतंत्र की रक्षा के लिए शुरू हुई इस जंग में पार्टी के सांसभी सदों को वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि परिवारवाद के खिलाफ अगर हम दूसरी पार्टियों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं तो इस पर हमें भी अपनी पार्टी में भी विचार करना चाहिए.
https://हाईकोर्ट ने खारिज की छात्राओं की याचिका, कहा- हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं
अगर सांसदों के बेटों को टिकट अगर नहीं मिला है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं और अगर यह पाप है तो मैंने इसे किया है और मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि इसके बावजूद आप हमारे साथ हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह की राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए बीजेपी ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है. पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि हाल ही में हुए चुनावों में अगर किसी भी बड़े पद पर बैठे खासकर सांसदों के बेटे या बेटियों को टिकट नहीं मिला तो ये उन्ही की वजह से हुआ. सूत्रों की मानें तो आज की संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कश्मीरी हिंदुओं और पंडितों के ऊपर अत्याचार पर बनी फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस फ़िल्म में जो दिखाया गया है, उस सत्य को दबाने का प्रयास किया गया था.
https://अक्षरा सिंह ने इस गाने पर दिए गजब के एक्सप्रेशन, वीडियो शेयर कर पूछा ये सवाल









