महासमुंद. केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी में प्रदर्शित नवीन कृषि तकनीकों एवं उत्पादों में रुचि दिखाई. प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्री चंद्राकर ने नवीन तकनीकी यंत्रों और उत्पादों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह कितने उपयोगी और फायदेमंद हो सकते हैं. उन्होंने बीज निगम के माध्यम से प्रदेश के किसानों को इनका लाभ दिलाने की संभावनाओं पर भी विमर्श किया.
https://आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे TMC उम्मीदवार, बाबुल को विधानसभा का टिकट
4 दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कृषि मेले में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाएं कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं. श्री चंद्राकर विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ महासमुंद से पहुंचे युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, प्रतिनिधि नारायण नामदेव, रवि साहू, पूर्व पार्षद राजू साहू, धर्मेंद्र महोबिया, बलराम लालवानी भी थे.
https://सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी घटी; जानिए पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल







