আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी घटी; जानिए पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

Published on: March 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1133 रुपए प्रति 10 ग्राम की और चांदी के भाव में 867 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार इस बिजनेस वीक (7 से 11 मार्च) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 53,595 था, जो शुक्रवार तक घटकर 52,462 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70,580 से घटकर 69,713 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

https://‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘हीर रांझणा’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल

कितना बदला सोने का रेट

07 मार्च, 2022 – 53,595 रुपए प्रति 10 ग्राम

08 मार्च, 2022 – 53,548 रुपए प्रति 10 ग्राम

09 मार्च, 2022 – 53,541 रुपए प्रति 10 ग्राम

10 मार्च, 2022 – 52,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

11 मार्च, 2022 – 52,462 रुपए प्रति 10 ग्राम

https://Redmi Note 11 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलती है 67W चार्जिंग

कितना बदला चांदी का रेट

07 मार्च, 2022 – 70,580 रुपए प्रति किलोग्राम

08 मार्च, 2022 – 70,890 रुपए प्रति किलोग्राम

09 मार्च, 2022 – 70,834 रुपए प्रति किलोग्राम

10 मार्च, 2022 – 69,815 रुपए प्रति किलोग्राम

11 मार्च, 2022 – 69,713 रुपए प्रति किलोग्राम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now