नई दिल्ली. कमोडिटी मार्केट में बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई. आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 52,437 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 0.64 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 68,332 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है. कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है.24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
https://बस्तर बैंड की धुन पर झूमे मुख्यमंत्री, नन्ही कलाकार को गोद में उठाकर किया प्रोत्साहित
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे.
https://BMW X4 Silver Shadow Edition लॉन्च, 5.8 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार










