नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका ने एक बार फिर साफ किया है कि वो अपनी फौजों को यूक्रेन में युद्ध के लिए नहीं भेजेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे और बिना गलती का संदेश भेजेंगे. हम पूरी ताकत के साथ नाटो के क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो और रूस अगर आमने-सामने आ गए तो यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है, जिससे हम बचना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में कभी भी जीत हासिल करने में सफल नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उम्मीद थी कि वह यूक्रेन को बिना लड़ाई के हरा देंगे, लेकिन वह असफल रहे. पुतिन एक हमलावर हैं और उन्हें अपने कार्यों की कीमत चुकानी ही होगी. उन्होंने कहा कि हम रूस को दिया पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा छीनने के लिए भी कहेंगे.
https://बागबाहरा क्षेत्र को फिर छला गया, पंगु साबित हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि









