नई दिल्ली. वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बुरी खबर है. लाखों स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप बंद होने वाला है. वॉट्सऐप ने घोषणा की है कि मेसेजिंग ऐप जल्द ही दुनिया भर के लाखों स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा. वॉट्सऐप ने अपने सपॉर्ट पेज के जरिए कन्फर्म किया है कि वह 31 दिसंबर 2019 को लाखों स्मार्टफोन्स पर अपना सपोर्ट बंद कर देगा. वॉट्सऐप ने कहा है कि वह 31 दिसंबर 2019 के बाद विंडोज मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले किसी भी फोन को सपॉर्ट नहीं करेगा. इसके अलावा, iOS7 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले किसी भी iPhone और वर्जन 2.3.7 इंस्टॉल वाले किसी भी ऐंड्रॉयड डिवाइस पर वॉट्सऐप का सपॉर्ट नहीं मिलेगा. हालांकि, ऐसे iPhone और ऐंड्रॉयड फोन में वॉट्सऐप का सपॉर्ट 1 फरवरी 2020 के बाद बंद होगा.
http://VIDEO : छात्राओं को छेड़ रहे मनचले को महिला सिपाही ने सिखाया सबक, जूतों से पीटा
वॉट्सऐप का कहना है कि इन पुराने फोन्स को इस्तेमाल करने वाले लोग न तो नया अकाउंट क्रिएट कर पाएंगे और न ही मौजूदा अकाउंट को रीवैरिफाई कर पाएंगे. वॉट्सऐप ने कट-ऑफ तारीख की घोषणा करते हुए ब्लॉग पोस्ट में कहा है, ‘हम इन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सक्रियता के साथ डिवेलपमेंट नहीं कर रहे हैं. ऐसे स्मार्टफोन्स में कुछ फीचर्स किसी भी वक्त काम करना बंद कर सकते हैं.’ वॉट्सऐप ने कहा है, चूंकि, हमारा पूरा ध्यान अगले सात सालों पर है, हम उन मोबाइल प्लैटफॉर्म्स पर फोकस करना चाहते हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं. अगर आप इन प्रभावित मोबाइल डिवाइसेज में से किसी का इस्तेमाल करते हैं तो हमारी सलाह है कि वॉट्सऐप जारी रखने के लिए नए ऐंड्रॉयड, iPhone या विंडोज फोन से अपग्रेड हो जाइए.
http://अब 3 दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस










