नई दिल्ली. अमेरिका ने यूक्रेन में रूसी केमिकल अटैक को लेकर चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस, यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियार हमले की योजना बना सकता है और हम सभी को सतर्क रहना चाहिए. प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के जैविक हथियार प्रयोगशालाओं और यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के दावे बेतुके है. यह झूठे दावे रूस की आगे पूर्व नियोजित और अकारण हमलों को सही ठहराने की स्पष्ट चाल है. जेन साकी ने ट्वीट किया- हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान देना चाहिए. हमने चीन के अधिकारियों को भी देखा है कि वह इस तरह के दावों का समर्थन कर रहे हैं, जो एक सुनियोजित साजिश है.
https://5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
हमने पिछले कुछ साल में रूस की ओर से इस तरह की अफवाह पहले भी यूक्रेन व अन्य देशों को लेकर देखी है, जोकि पहले भी गलत साबित हुई हैं. साकी ने कहा कि अमेरिका केमिकल वेपन कंवेशन एंड बॉयोलॉजिकल वेपंस कंवेशन के नियमों का पूरी तरह से पालन करता है. इस तरह के हथियार ना तो तैयार करता है और नहीं अपने पास कहीं भी रखता है. इधर, एक तरफ अमेरिका यूक्रेन में कैमिकल हमले की चेतावनी जारी कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के ऐलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि स्थिति सुनिश्चित करना है.









