नई दिल्ली. ‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ रिलीज हो गया है. जिसमें अक्षय कुमार, कृति सेनन के साथ लीड रोल निभा रहे हैं. गाना सोशल मीडिया में छा गया है.वीडियो में अक्षय और उनके गुंडों को गाने, डांस और गोलियों के साथ एक शादी में एंट्री करते हुए दिखाया गया है. इस गाने को बी प्राक ने गाया है और इसके बोल जानी ने तैयार किए हैं. वीडियो की शुरुआत अक्षय और उनकी को-स्टार कृति सेनन से होती है. कृति ने एक फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाई है, जो खतरनाक डॉन ‘बच्चन पांडे’ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती है.
https://हमले से घायल वृद्ध का खून शरीर में जाते ही जंगली सुअर की मौत!
वे सुझाव देते हैं कि उन्हें फिल्म में ‘मनोरंजन’ का तड़का डालना चाहिए. इसलिए, वे उसे अपने एक साथी की गर्लफ्रेंड की शादी में ले जाता है. बच्चन पांडे और उनके लोग पार्टी में हंगामा करते हैं. दुल्हन को ‘बेवफा’ कहते हैं. सभी ‘सारे बोलो बेवफा, जोर से बोलो बेवफा’ गाते नजर आते हैं. इससे दुल्हन का हृदय परिवर्तन होता है और वह अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड के पास लौट आती हैं. इससे उसका होने वाला पति नाराज हो जाता है. बता दें कि ‘बच्चन पांडे’ में अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा भी हैं. फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है.
https://बच्चों को जहर देकर पिता ने लगाई फांसी, बेटी की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती










