আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्चों को जहर देकर पिता ने लगाई फांसी, बेटी की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

Published on: March 7, 2022
---Advertisement---

अंबिकापुर. एक व्यापारी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर फांसी लगा ली. घटना में बेटी की मौत हो गई. जबकि बेटा अस्पताल में भर्ती है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था. उसकी गोधनपुर में हार्डवेयर की दुकान है. रविवार शाम को पत्नी किसी काम से बाजार गई थी. घर में सुदीप और बच्चे थे. उनके माता-पिता बेटी से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं. देर शाम जब पत्नी घर लौटी तो देखा कि सुदीप फांसी से लटका हुआ था और कमरे में दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे.

https://नीलांजना रे बनीं सारेगामापा शो की विनर, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी?

इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे. बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची तब तक सुदीप की मौत हो चुकी थी. वहीं पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया. जहां सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से सुदीप की पत्नी बेसुध है. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों को जहर दिया गया था. बेटे की हालत फिलहाल ठीक है. मकान के फर्स्ट फ्लोर पर सुदीप का परिवार रहता था और नीचे उसकी सास रहती है. वह दिव्यांग हैं. सुदीप की पत्नी उनकी इकलौती बेटी थी, तो वह भी दामाद के घर आकर रहने लगी थीं. उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी. मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें किसी को भी इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है.

https://अनोखा स्वागत, बेटी हुई तो कार सजाकर अस्पताल लेने पहुंचा पिता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now