আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नीलांजना रे बनीं सारेगामापा शो की विनर, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी?

Published on: March 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीवी के चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा का फिनाले रविवार रात संपन्न हुआ. नीलांजना रे शो की विजेता बनीं है. उन्हें जनता ने सबसे अधिक वोट दिया है. शो के रनरअप की बात करें तो शो के फर्स्ट रनर अप राजश्री बाग और सेकेंड रनर अप शरद शर्मा रहे. फिनाले में सिंगर उदित नारायण और शिल्पा राव ने शिरकत की. नीलांजना रे को ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 10 लाख रुपए भी मिले. साथ ही के फर्स्ट रनर अप राजश्री बाग को 5 लाख और सेकेंड रनर अप शरद शर्मा को 3 लाख रुपए बतौर इनाम दिया गया. बता दें कि शो के टॉप 6 में नीलांजना रे, राजश्री बाग, शरद शर्मा, अनन्या चक्रवर्ती, स्निग्धजीत और संजना भट्ट फिनाले तक का सफर तय किया.

https://अनोखा स्वागत, बेटी हुई तो कार सजाकर अस्पताल लेने पहुंचा पिता

सभी ने ग्रैंड फिनाले में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया. शो की विनर रही नीलांजना भी अपनी जीत से काफी खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारेगामापा का टाइटल अपने नाम करके मैं बहुत खुश हूं और मैं सभी दर्शकों को धन्यवाद बोलना चाहती हूं. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह शानदार सफर अब खत्म हो चुका है. शो के सभी जजेस से काफी कुछ सीखने को मिला है. हमारे मेंटॉर और जूरी मेंबर्स काफी सपोर्टिप रहे है. मैं रिहर्सल और ट्रेनिंग के दौरान का समय बहुत याद करने वाली हूं, सेट पर मौजूद सभी लोग अब मेरा परिवार बन चुके हैं.

https://IPL 2022 का शेड्यूल जारी, जानिए कब-किस टीम का कहां पर है मुकाबला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now