আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Women’s WC 2022: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया

Published on: March 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 107 रन से मात दी. मैच में भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 4 रन के कुल योग पर ही अपनी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (0) का विकेट खो दिया. यहां से स्मृति मंधाना (52) और दीप्ति शर्मा (40) ने 92 रन की साझेदारी की. बाद भारतीय टीम ने एक के बाद एक विकेट खोए और 114 रन तक आते-आते भारतीय महिला टीम अपने 6 विकेट गंवा बैठी. बाद स्नेह राणा (53) और पूजा वस्त्रकार (67) ने 122 रन की शानदार साझेदारी कर मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई. पूजा वस्त्रकार पारी के आखिरी ओवर में आउट हुईं, जबकि स्नेह राणा नाबाद पवेलियन लौटीं.

https://‘कच्चा बादाम’ फेम भुबन ने अपने एक्सीडेंट पर बनाया गाना, खूब हो रही चर्चा

दोनों खिलाड़ियों की अर्धशतकों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 244 रन का स्कोर खड़ा किया. 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने पाकिस्तान की टीम महज 137 रन ही बना सकी. पाक महिला टीम ने 28 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. बाद लगातार अंतराल में टीम अपने विकेट खोती गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन ओपनर सिद्रा अमीन (30) ने बनाए. भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. बल्लेबाजी में धमाल मचाने वाली स्नेह राणा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान के 2 विकेट चटकाए. झूलन गोस्वामी को भी दो विकेट हासिल हुए. वहीं दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह के हिस्से एक-एक विकेट आया.

https://बीएसएफ जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now