नई दिल्ली. पंजाब के अमृतसर में एक बीएसएफ के जवान ने कैंप के अंदर अपने साथी जवानों पर गोलीबारी कर दी. जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई और 1 जवान घायल है. इस घटना में फायरिंग करने वाले जवान की भी मौत हो गई है. बता दें कि अमृतसर के खासा बीएसएफ कैंप में बीएसएफ के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की. जिसके बाद गोली लगने से घायल हुए जवानों को गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना में 6 जवानों को गोली लगी थी, जिसमें से 5 का निधन हो गया है.
https://Greta Glide इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 100 किमी
अभी तक बीएसएफ जवान की तरफ से गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. ये घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बीएसएफ कैंप के कैफेटिरिया में हुई. इस घटना पर बीएसएफ की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है.
https://कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% बढ़ा, कॉलेज में प्रवेश पर बच्चियों को 25 हजार रुपए









