আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : अटके काम पूरे होने के बन रहे योग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 6, 2022
---Advertisement---

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहने वाला है. वहीं किसी गलत जगह किया गया निवेश आपको बड़े संकट में डाल सकता है. परिवार के लोगों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. परिवार के साथ यात्रा सकती है यात्रा हो सकती है. आइए जानते हैं कि आपके लिए रविवार कैसा रहने वाला है..

ॐ सूर्याय नमः 6 मार्च रविवार

फाल्गुन शुक्ल विनायक चतुर्थी

मेष : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह पूरे हो सकते हैं. हेल्थी विकल्पों को चुनने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

वृषभ : आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. आय का कोई अतिरिक्त स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी.

https://कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% बढ़ा, कॉलेज में प्रवेश पर बच्चियों को 25 हजार रुपए

मिथुन : आपका दिन मिला जुला रहने वाला है. समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. किसी भी स्कीम में हाथ डालने से पहले सोच-विचार कर लें. व्यापारी वर्ग ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचें. काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें.

कर्क : आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर अपने आपको मज़बूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होंगी. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. खानपान पर विशेष ध्यान दें, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी.

सिंह : आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा. नई नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिलने में पूर्ण संभावना है. परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद को आगे आएंगे. रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है.

कन्या : आपका दिन बेहतरीन रहेगा. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी. परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

तुला : रविवार का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवा सकते हैं. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

https://नीलांचल ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 500 ने कराया परीक्षण

वृश्चिक : आपके सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों. अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.

धनु : आपका कोई सपना सच हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आप ऑन लाइन काफी शॉपिंग कर सकते हैं. लोभ में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल न करें. कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है.

मकर : आपके काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशानुकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल मंगल पूछेंगे.

कुंभ: अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. पिता का भरोसा आप पर बना रहेगा.

मीन : रविवार का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा. व्यापार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें. नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे है. कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है.

https://पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now