रायगढ़. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत किसानों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. उप संचालक कृषि हरीश राठौर ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही पात्र किसानों को देने एवं फर्जीवाड़े को रोकने हेतु ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है. इस हेतु पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवाईसी अपडेट के लिए आप्शन दे दिया गया है. ई-केवाईसी करवाने हेतु पंजीकृत किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र (सीएससी) के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते है. किसानों द्वारा पोर्टल में ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है. शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक आधार कार्ड नंबर का सत्यापन ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त की राशि प्रदाय नहीं की जाएगी.
https://‘टाइगर 3’ का टीजर आउट, जबरदस्त एक्शन में कैटरीना-सलमान
खाद की कालाबाजारी को लेकर चक्काजाम
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं. सोसाइटी में खाद उपलब्ध नहीं है और बाजार में 3 गुने मूल्य पर खाद बिक रहा है. छत्तीसगढ़ में हो रहे खाद की इस कालाबाजारी को लेकर बीजेपी सड़क पर उतर आई है. शुक्रवार को कोड़ातराई में विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया गया. जिसके कारण 2 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. भाजपा का विरोध प्रदर्शन काफी उग्र था. पुलिस से झूमाझटकी की भी तस्वीरें सामने आई हैं. हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद चक्का जाम खोल दिया गया है. पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे करीबन 500 लोगों की गिरफ्तारी की गई.
https://घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास नहीं फटकेंगे मच्छर







