नई दिल्ली. शाहरुख खान की नई फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट के साथ इसका टीजर सामने आ गया है. शाहरुख की ये पहली झलक दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने दर्शकों को दिखाई है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका और जॉन भी नजर आएंगे. शाहरुख खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा- मानता हूं थोड़ी देरी हुई है, लेकिन इस डेट को याद रखिएगा, पठान का वक्त अब शुरू होता है, सिनेमा में मिलेंगे 25 जनवरी 2023 को. बता दें इस मल्टीस्टारर फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा हिंदी तमिल और तेलगु. यशराज बैनर के 50 साल पूरे होने पर शाहरुख खान की वापसी के साथ पठान को सेलिब्रेट किया जाएगा.
शाहरुख खान का किरदार का इंट्रो देते हुए दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने चंद लाइनों में किंग खान की वापसी का एलान कर दिया है. जॉन अब्राहम ने कहा- हमारे देश में हम नाम रखते हैं अपने धर्म या जाति से, पर इसके पास इनमें से कुछ नहीं था… दीपिका पादुकोण ने कहा- यहां तक कि उसके पास कोई नाम रखने वाला भी नहीं था अगर कुछ था तो बस यही यह देश, इंडिया… इन दोनों के बाद टीजर में फिर सुनाई देती है शाहरुख की आवाज जिसमें किंग खान कहते हैं कि तो उसने अपने देश को ही अपना धर्म मान लिया और देश की रक्षा को ही अपना कर्म… और जिनका नाम नहीं होता, उनका नामकरण उनके साथ ही कर देते हैं लेकिन ये नाम क्यों पड़ा, कैसे पड़ा इसके लिए थोड़ा सा इंतजार कीजिए, जल्द मिलते हैं पठान से…
https://Samsung Galaxy A03 भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरे से है लैस










