আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : देव-पितृ अमावश्या पर बने हैं शिव और सिद्धि योग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 2, 2022
---Advertisement---

आज के दिन मकर राशि वाले लोग अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. वहीं मीन राशि वाले लोग अपने आप पर भरोसा रखें. वृश्चिक राशि वाले युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. कन्या राशि वाले लोगों को खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. वृषभ राशि वाले लोगों को व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. कुंभ राशि वाले लोगों को इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं. सिंह राशि वाले लोगों को व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. वहीं तुला राशि वाले व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है..

ॐ सूर्याय नमः 2 मार्च बुधवार

फाल्गुन कृष्णपक्ष देव-पितृ अमावस्या

मेष : आपको शुभ सूचना मिल सकती है. घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. साथ ही आपका व्यापार और रोजगार अच्छा चलेगा. पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा. कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है.

वृषभ : आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा. अपने हुनर और समझदारी से आप कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे. व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इसके अलावा अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का ये सही समय है.

https://अग्नि चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर समर्थकों में उत्साह, आतिशबाजी कर जताई खुशी

मिथुन : बुधवार का दिन आपके लिए खास रहेगा. अगर आपके मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है. रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें.

कर्क : बुधवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कपड़ा व्यवसायों को अच्छा लाभ होगा. साथ ही आप भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. ससुराल के लोगों से आपकी अच्छी बातचीत होगी. नौकरी में भी आपको सफलता मिलेगी. जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें.

सिंह : किसी की बात को दिल पर न लगाएं. नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी. साथ ही व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे.

कन्या : ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं. जीवन साथी के सहयोग से आप प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा. आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. साथ ही आप घर के जरूरी कामों में हाथ बटाएंगे.

तुला : आपको काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है. सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा.

https://यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत, रूसी बमबारी में गई जान

वृश्चिक : आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. इसके अलावा आप माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

धनु : आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है. पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है. संतान की ओर से आपके मन को संतोष प्राप्त होगा.

मकर : किसी नए कार्य में आपका मन लगेगा. आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी. भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है. व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा.

कुंभ : आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. इसके अलावा विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी.

मीन : अपने आप पर भरोसा रखें. ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों के सहयोग से आप मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे. महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी. साथ ही छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी.

https://रूस का खतरनाक कदम, ‘वैक्यूम बॉम्ब’ गिराकर कर रहा यूक्रेन को तबाह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now