नई दिल्ली. टीम इंडिया ने श्रीलंका को टी20 सीरीज के आखिरी मैच 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. श्रीलंका के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.5 ओवरों में मैच जीत लिया. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 73 रन बनाए. जबकि अंत में रविंद्र जडेजा ने 15 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 22 रन बनाए. भारत के लिए संजू सैमसन और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि सैमसन ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए. दीपका हुड्डा ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए.
https://Russia-Ukraine War : पुतिन ने परमाणु बलों को तैयार रहने का दिया निर्देश
वहीं वेंकटेश अय्यर 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने 16.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाए और मैच जीत लिया. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए. इस दौरान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर निसंका 1 रन बनाकर आउट हुए. वहीं गुनाथिलका जीरो पर ही पवेलियन लौट गए. असलंका 4 रन बनाकर चलते बने. लेकिन कप्तान शनाका अंत तक टिके रहे. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 74 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए आवेश खान ने 2 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिया.
https://प्रतीक सहजपाल-नीति टेलर का गाना ‘नैना मेरे’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री











