कोरबा. फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने की शिकायत पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने चार सदस्यीय जांच दल गठित कर दी है. जांच दल उपरोक्त शिकायत की जांच-परीक्षण कर सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. जांच दल में जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज, तहसीलदार पोंडीउपरोड़ा केके लहरे, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी-धतूरा बीएस पैंकरा एवं प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी श्रीमती फरहाना अली शामिल हैं.
https://अधीक्षकों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, सहायक आयुक्त निलंबित
उल्लेखनीय है कि राज लहरे के द्वारा शिकायत किया गया है कि श्रीमती लीला साहू पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत आती है. जो कि विकासखंड पाली में शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शिक्षाकर्मी वर्ग एक के पद पर अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही हैं. मामले की शिकायत आने पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने उक्त शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं. इसी तारतम्य में पूरे प्रकरण की जांच के लिए जांच समिति गठित की गई है.
https://प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव तारीखों की घोषणा, मई में ब्लॉक समितियों का चुनाव







