আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Russia-Ukraine War : रूसी हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद

Published on: February 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है. यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है. यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं. नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है. इगोर पोलिखा ने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें. उन्होंने हमले पर आ रहे रूस के बयानों की निंदा भी की. पोलिखा ने कहा कि रूस दावा कर रहा है कि सिर्फ मिलिट्री ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन हमले में आम लोग भी मारे गए हैं.

https://सुरभि ने शेयर किया नया लुक, अदाएं देख धड़क उठा फैंस का दिल

आगे कहा गया कि बदले में यूक्रेन ने रूस के पांच से ज्यादा प्लेन मार गिराए हैं, इसके अलावा टैंक और ट्रकों को भी ढेर किया गया है. यूक्रेन-रूस विवाद पर भारत के रुख की बात करें तो वह अबतक न्यूट्रल रहा है. मतलब भारत अभी तक युद्ध या गतिरोध में किसी की तरफ नहीं है. विदेश मंत्रालय की तरफ से गुरुवार सुबह भी कहा गया कि भारत का स्टैंड इस जंग पर न्यूट्रल है और उनको शांतिपूर्ण समझौते की उम्मीद है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन मीटिंग में भी भारत ने कहा था कि उसका चिंता 20 हजार भारतीय लोगों की सुरक्षा को लेकर है, जो यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं या काम से गए हैं. राजदूत ने कहा कि यूक्रेन भारत की तरह लोकतांत्रिक देश है. भारत UN की सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य भी है और प्रभावी ग्लोबल प्लेयर है.

https://जादू-टोने के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now