আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नए लुक में नजर आईं ‘पीली साड़ी’ वाली पोलिंग अफसर

Published on: February 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी पहने एक महिला पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी की तस्वीर खूब वायरल हुई थी. उत्तर प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर रीना द्विवेदी अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं. पिछली बार पीली साड़ी में नजर आने वाली रीना द्विवेदी इस बार वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस बार रीना द्विवेदी ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर पहनी है. इस बार रीना के साथ लोग सेल्फी लेने लगे. आम लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी सेल्फी लेते हुए नजर आए हैं. रीना द्विवेदी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, उन्हें लोग बहुत ही ज़्यादा पसंद भी कर रहे हैं.

https://सूर्यकुमार और दीपक श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, हर जगह इनके फैंस मौजूद हैं. रीना द्विवेदी का कहना है कि वो किसी एक ड्रेसिंग सेंस में बंधी हुई नहीं हैं. वो हर तरह की ड्रेस और फैशन को फॉलो करती हैं. काम के साथ साथ हर चीज पर ध्यान देती हैं. ये उनकी खुशकिस्मती है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं. रीना द्विवेदी ने बताया कि पीली साढ़ी की वजह से लोग उन्हें जानने लगे हैं. जब लोग वोट डालने आते हैं तो उनके साथ सेल्फी लेते हैं. अगर उनके कारण वोटिंग में एक परसेंट में भी बढ़ोतरी होती है तो ये उनके लिए बड़ी खुशी की है.

https://सोने के भाव गिरे, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now