আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : संयमित व्यवहार से करें मुश्किलों का सामना, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: February 23, 2022
---Advertisement---

आज मकर राशि वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. वहीं मीन राशि वालों को परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलता रहेगा. वृश्चिक राशि वाले व्यापारी वर्ग को अच्छे फल प्राप्त होंगे. सिंह राशि वाले लोगों की किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. वहीं तुला राशि वाले लोगों को कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 23 फरवरी बुधवार

फाल्गुन कृष्णपक्ष सप्तमी 16:56 तक

मेष : दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. साथ ही आपको कोई नया काम मिल सकता है. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

वृषभ : दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. साथ ही आप धन का संचय भी कर सकते हैं.

https://छत्तीसगढ़ में आगामी 3-4 दिनों में बारिश की संभावना

मिथुन : बुधवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है. मेहनत के अनुसार आपको सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है. आप प्रसन्न रहेंगे और आप बुधवार के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे.

कर्क : आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको सुख और सहयोग मिलेगा.

सिंह : आपको परिवार का सुख अच्छा मिलेगा. आप मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. साथ ही किसी व्यक्ति विशेष से आपकी मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है. आपके मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. साथ ही आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.

कन्या : आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.

तुला : आपको कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा क्योंकि आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें.

https://सामंथा ने दिखाया बोल्ड अवतार, झरने के नीचे लगाई आग

वृश्चिक : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. भाग्य आपके साथ है. आप मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे.

धनु : दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद आपको किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नए कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों से इस बुधवार आपको मुक्ति मिल सकती है.

मकर : बुधवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धन लाभ होगा. साथ ही आप परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

कुंभ : आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी.

मीन : बुधवार का दिन अच्छा बीतेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. आपके नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. इस बुधवार आप जैसा चाहेंगे वैसा ही फल पाएंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग मिलता रहेगा.

https://44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V23e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now