আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2 किशोरियों से गैंगरेप, नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Published on: December 9, 2019
---Advertisement---

बलौदाबाजार. दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप के मामले में सरसीवां पुलिस ने एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक प्रेमी से मिलने गई दोनों नाबालिग को दो दिन तक पहले बंधक बनाकर रखा और फिर बारी-बारी से गैंगरेप किया. दो दिसंबर को दोनों पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बेटी घर से स्कूल जाने निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरु की. पुलिस ने 7 दिसंबर को गिधौरी बस स्टैण्ड से दोनों नाबालिग बच्चियों को बरामद की.

http://4 रियर कैमरे के साथ Vivo V17 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि अनिल खुंटे और एक नाबालिग ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर भगाकर दिल्ली ले जाने की बात कही थी. इसीलिए दोनों भागने के लिए घर से उनके साथ चले गए थे. लेकिन दोनों को उनके प्रेमियों ने दिल्ली न ले जाकर अपने दोस्तों के साथ गौराडीपा और पीपरडुला में गैंगरेप किया. पुलिस ने सरसीवां निवासी नागेश्वर पटेल (25), छबीलाल कैवर्त्य (23), नंदलाल यादव (28), दयाराम रात्रे (32), प्रदीप कुमार अजय (29), अनिल खुंटे (19) और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

http://धान खरीदी : किसानों ने महासमुंद में किया चक्काजाम, कबीरधाम में तहसीलदार को बनाया बंधक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now