আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टी-20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज का सफाया, ICC रैंकिंग में नंबर-1 बनी टीम इंडिया

Published on: February 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 17 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर पहुंच गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए. भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी. विंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 21 गेंदों पर 29, रोवमन पॉवेल ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाए.

https://सामंथा ने दिखाया बोल्ड अवतार, झरने के नीचे लगाई आग

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. इंडिया की ओर से हर्षल पटेल ने 3 विकेट झटके. वहीं शार्दुल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट और आवेश खान ने एक विकेट लिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए. जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. ओपनर ईशान किशन ने 34 और श्रेयस अय्यर ने 25 रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, हेडन वॉल्श और डोमिनिक ड्रेक्स को एक-एक विकेट मिला.

https://नानक सागर शबद कीर्तन में पहुंचे प्रदेशभर से हजारों महिला-पुरुष

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now