नई दिल्ली. उत्तराखंड के चंपावत में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक हादसा चंपावत से करीब 65 किलोमीटर पर हुआ है. कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हादसा सुखीढांग-रीठा साहिब रोड पर हुआ है. एक वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में वाहन में सवार 14 लोगों की मौत हो गई. हादसा आज यानी मंगलवार तड़के उस समय हुआ जब सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसे की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया है. जानकारी के मुताबिक अभी तक 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है. वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं.
https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया गाना ‘मेरी जान’ रिलीज, दिखा आलिया-शांतनु का रोमांस
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, चंपावत में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रातः सुखीढांग – डांडा- मीनार मार्ग के पास बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं.
https://50 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची









