नई दिल्ली. यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष जनसमर्थन जुटाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात की और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हवा में चलने वाली बसों का संचालन होगा. नितिन गडकरी ने कहा कि प्रयागराज में सड़क पर खंभे लगाने के बाद उनके सहारे हवा में बसें चलेंगी. इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जा रही है. इसके साथ ही नितिन गडकरी कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी दे दी है.
https://Itel A27 भारत में लॉन्च, 6000 रुपए से कम में मिल रहे धांसू फीचर्स
जनसभा के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि मेरा एक सपना है कि यहां त्रिवेणी के संगम पर सी प्लेन उतरे. मैं चाहता हूं कि सी प्लेन दिल्ली से उड़े और यहां संगम में उतरे. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है और 18 सीट वाले एक प्लेन की कीमत 18 करोड़ रुपए है. प्रयागराज में एयरपोर्ट तो है ही यहां अब रीवरपोर्ट भी बनकर तैयार होगा. केंद्र सरकार ने बीते सात वर्ष में 40 रीवरपोर्ट बनाए हैं. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं और गन्ने से एथेनॉल तैयार होता है. मैं नई नीति लाया हूं, जिसमें गाड़ियां फ्लेक्स इंजन से चलेंगी. अब 110 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की जगह 62 रुपए प्रति लीटर के ग्रीन बायो एथेनॉल से गाड़ी चलेगी और इससे प्रदूषण भी नहीं होगा.
https://तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 6 महिलाओं की मौत









