আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहिरी का 69 साल की उम्र में निधन

Published on: February 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहिरी का मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया. बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी. बताया जा रहा है कि उनका निधन रात करीब 11 बजे हुआ. बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था. डॉक्टर ने बताया कि उनकी ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई है. अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने कहा कि लहिरी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, लेकिन उनकी सेहत मंगलवार को बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया. उन्हें अस्पताल लाया गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी. उनकी देर रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हो गई.

https://पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

बता दें बप्पी दा ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे. इन फिल्मों में ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ शामिल हैं. बप्पी दा ने भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा की थी. बप्पी दा ने साल 1985 में फिल्म ‘शराबी’ के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था. बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था. गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी. बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है. बप्पी दा का जन्म 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था.

https://50MP कैमरे के साथ POCO M4 Pro 5G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now