नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अश्विनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वो पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में अश्विनी कुमार कानून मंत्री थे. अश्विनी कुमार पिछले 46 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे. अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा है कि- मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी से अलग हो रहा हूं और आशा करता हूं कि ऐसे परिवर्तनकारी नेतृत्व से प्रेरित होकर जनता के लिए अतिसक्रियता से काम करता रहूंगा जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई उदारवादी लोकतंत्र की उच्च प्रतिबद्धता की परिकल्पना आधारित हो.
https://50MP कैमरे के साथ POCO M4 Pro 5G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत
उन्होंने अतीत की जिम्मेदारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया और उनकी अच्छी सेहत की कामना की. बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक अश्विनी कुमार के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अश्विनी कुमार किसी और पार्टी का साथ थामेंगे या नहीं इस बात पर भी स्थिति साफ नहीं है. अश्विनी कुमार ने भी किसी और पार्टी को ज्वाइन करने के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है.
https://‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर रिलीज, बॉबी के किरदार ने मचाया हंगामा









