আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

100 किमी रेंज वाले तीन नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Joy e-bike ने भारत में अपने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर- Wolf+, Gen Next Nanu+ और Del Go लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी का Del Go एक डिलिवरी इलेक्ट्रिक स्कूटर है. वहीं, बाकी दोनों को कंपनी ने हाई-स्पीड इलेट्रिक स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि तीनों स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं और इनकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर तीन साल की वॉरंटी दे भी दे रही है.Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर मैट ब्लैक, स्टारडस्ट ग्रे और डीप वाइन कलर में उपलब्ध है. और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,10,185 रुपए रखी गई है.

https://जैकलीन-मिशेल का गाना ‘मुड़ मुड़ के’ रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

Gen Next Nanu+ मिडनाइट ब्लैक और मैट वाइट कलर ऑप्शन में आता है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,06,991 रुपए तय की गई है. जबकि Del Go की एक्स शोरूम कीमत 1,14,500 रुपए है.  इलेट्रिक स्कूटर्स में दी गई बैटरी 60V35Ah की है. पोर्टेबल होने के कारण इस बैटरी को कहीं भी चार्ज किया जा सकता है.Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में टूरिंग डिजाइन दिया गया है. इसके सीट की ऊंचाई 740 mm है और इसमें 1345mm का व्हीलबेस मिलता है. वहीं, Nanu+ के सीट की ऊंचाई 730 mm और इसका व्हीलबेस 1325 mm है. कंफर्टेबल राइड एक्सपीरियंस के लिए इनमें आपको इको, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड भी मिलेंगे. इसके साथ ही कंपनी इन दोनों ई-स्कूटर में रिवर्स मोड भी दे रही है, जो पार्किंग के समय काफी काम आते हैं.

https://खत्म नहीं हुई है महामारी, आ सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट : स्वामीनाथन

कंपनी के इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कीलेस स्टार्ट/स्टॉप का फीचर मिलता है. इन स्कूटर में दिए गए इंटेलिजेंट फीचर्स को सेंसर्स को Joy E-connect एप से कनेक्टर और कंट्रोल किया जा सकता है. कंपनी का डेल गो डिलिवरी ई-स्कूटर जीपीएस सेंसिंग, रियल टाइम पोजिशन और जियो फेंसिंग फीचर से लैस है और इनकी मदद से स्कूटर को आसानी से ट्रैक भी किया जा सकता है. इस स्कूटर के साथ कंपनी एक स्मार्ट रिमोट भी मिलता है. ये फीचर वूल्फ+ और Nanu+ में भी है. स्कूटर्स में रीजरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now