नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही रोहित ब्रिगेड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. पहली बार भारत ने वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया है. भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 265 रन बनाए थे. जवाब में मेहमान टीम 37.1 ओवरों में 169 रनों पर ढेर हो गई. प्रसिद्ध कृष्णा को मैन ऑफ द सीरीज और श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने सीरीज में लगातार तीसरी बार निराश किया और 169 पर ऑलआउट हो गई. ओडेन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए.
https://2 साल पूर्व अपहृत किशोर को पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला
उनके अलावा कप्तान निकोलस पूरन ने 34, अल्जारी ने 29, ब्रावो ने 19, किंग ने 14 और वॉल्श जूनियर ने 13 रन बनाए. होल्डर छह और होप पांच रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए. दीपक चाहर और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता मिली. इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा 13, कोहली 00 और शिखर धवन 26 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाद श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत नो मोर्चा संभाला. अय्यर ने 80, पंत ने 56 रन बनाए. इन दोनों के आउट होते ही टीम इंडिया एक बार फिर मुश्किल में दिख रही थी. इस बार संकटमोचक बने दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर. चाहर 38 गेंदों में 38, सुंदर 34 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप पांच और सिराज चार रन बनाकर आउट हुए.
https://खरीदी केंद्रों से धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश











