আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Published on: February 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 44 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवरों में 193 रनों पर ढेर हो गई. वेस्टइंडीज के लिए शामराह ब्रूक्स ने 44 रन बनाए. अकील हुसैन ने 34 रनों की पारी खेली. ओडेन स्मिख ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 24 रन बनाए, लेकिन वे मैच में वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला सके. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट झटके. वहीं शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए. इसके अलावा हूडा, सुंदर, चहल और सिराज को एक-एक विकेट मिला.

https://Airtel ग्राहक रहें तैयार, दोबारा महंगे हो सकते हैं प्लान

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. हिटमैन दूसरे वनडे में सिर्फ पांच रन ही बना सके. पंत धीमी बल्लेबाजी करने लगे और 34 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. पंत के आउट होने के तुरंत बाद उसी ओवर में कोहली 18 रन बनाकर आउट हो गए. बाद उपकप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों साझेदारी की. राहुल 48 गेंद पर 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाद सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार 83 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हो गए. नीचले क्रम में दीपक हुड्डा ने 29, युजवेंद्र चहल ने नाबाद 11, शार्दुल ठाकुर ने आठ, मोहम्मद सिराज ने नाबाद तीन रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा तीन गेंद पर खाता खोले बगैर नाबाद रहे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now